'हाउ आर यू अरेबिका...' ओटी टेक्नीनशियन और एंबुलेंस ड्राइवर ही थे डॉक्टर, वीडियो ने खोल दी कानपुर किडनी रैकेट की पोल

Kanpur Kidney Racket: कानपुर किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां ओटी टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर ही डॉक्टर बन पूरा इलाज कर रहे थे. अब एक वायरल वीडियो ने खोली पूरे गैंग की पोल. जानें कैसे फर्जी डॉक्टर बनकर किया जा रहा था किडनी ट्रांसप्लांट और पुलिस की जांच में क्या-क्या सामने आया.

ADVERTISEMENT

Kanpur Kidney Racket Update
Kanpur Kidney Racket Update
google news

कानपुर से सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट केस ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे भी हो रहे है. अब इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि ओटी टेक्नीशियन अली और एंबुलेंस ड्राइवर शिवम खुद डॉक्टर बनकर पूरे गैंग को चला रहे थे. वो लोग डॉक्टर की तरह बर्ताव करते और मरीजों का चेकअप भी करते थे. शिवम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह दक्षिण अफ्रीका की एक महिला का किडनी ट्रांसप्लांट करने के बाद उससे हालचाल पूछ रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.