कानपुर लैंबोर्गिनी केस में नया मोड़?... पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट ने बताया हादसे के समय कौन चला रहा था कार
Kanpur Lamborghini Shivam Mishra Accident Case: कानपुर के चर्चित लैंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने 180 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें शिवम मिश्रा को घटना के समय कार चलाने का जिम्मेदार बताया गया है. गवाहों और CCTV फुटेज के आधार पर केस को मजबूत किया गया है, अब अदालत में इस पर कानूनी लड़ाई तेज होगी.
ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini accident case
Kanpur Lamborghini Accident Case: देशभर में चर्चा में रहे कानपुर के लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना केस में ग्वालटोली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में पुलिस ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को घटना के वक्त कार चलाने का दोषी ठहराया है. पुलिस के अनुसार ये हादसा शिवम की लापरवाही के कारण हुआ था. 180 पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने घटना के दौरान वहीं पर मौजूद तौफीक नामक एक शख्स और बुलेट चलाने वाले सोनू और उसके भाई विशाल को गवाह बनाया है. इसके साथ ही पुलिस ने कई और लागों को भी गवहा बनाकर शिवम पर शिकंजा कसने की तैयारी में है.