शिवम मिश्रा के वकील का दावा- 'वह गाड़ी नहीं चला रहे थे...',कानपुर लैंबोर्गिनी मामले में नया ट्विस्ट

Kanpur Lamborghini case: कानपुर लैंबोर्गिनी हादसे में नया मोड़ सामने आया है. आरोपी शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि दुर्घटना के समय वह गाड़ी नहीं चला रहे थे, जबकि वायरल वीडियो में उन्हें ड्राइविंग सीट से बाहर निकाले जाने का दृश्य दिख रहा है. पुलिस जांच, FIR विवाद, जमानत याचिका और पूरे एक्सीडेंट केस से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार से जानें.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini case
कानपुर लैंबोर्गिनी में वकील का नया दावा
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आए लैंबोर्गिनी कांड(Lamborghini Case) का मामला अब धीरे-धीरे उलझता हुआ दिखाई दे रहा है. सोमवार को जब पुलिस पूछताछ के लिए शिवम के घर पहुंची तो अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला. इस दौरान मीडिया का जमावड़ा लगा रहा लेकिन आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद पुलिस वापस लौट गई. वहीं अब नया मामला सामने आया है शिवम मिश्रा के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि गाड़ी शिवम नहीं चला रहा था. जबकि एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिवम को गाड़ी के ड्राइविंग सीट से ही बाहर निकाला जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.