'तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए...', पत्नी का मैसेज देख पति ने उठाया खौफनाक कदम, 8 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Kanpur Love Marriage Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 8 साल के प्रेम संबंध और लव मैरिज के बाद पत्नी के कठोर मैसेज से आहत पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. व्हाट्सएप चैट में पत्नी द्वारा लिखे गए शब्दों ने सबको झकझोर दिया है. जानिए पूरा मामला, शादी से लेकर आत्महत्या तक की पूरी कहानी, पुलिस की कार्रवाई और सामने आए अहम खुलासे.

ADVERTISEMENT

Kanpur Love Marriage Case
कानपुर में पत्नी का मैसेज देख पति ने उठाया खौफनाक कदम
Google CTA

प्यार के लिए जीने-मरने की कसमें खाते लोगों को अक्सर देखा जाता है, जहां प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को अलग करने पर मरने की बात कहते है. लेकिन शायद ही ऐसा मामला आपने देखा होगा कि जहां प्यार तो मिल गया लेकिन प्रेमिका की बातें सुनकर प्रेमी ने जान दे दी. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जहां एक प्रेमी को लव मैरिज के बाद अपनी प्रेमिका के कुछ शब्द ऐसे चुभ गए की उसने एक बड़ा कदम उठा लिया. वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहीं दहलीज पर जहर खाया और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया वह मर चुका था. आइए विस्तार से जानते हैं इस लव-स्टोरी और फिर आत्महत्या की कहानी.