7 फेरे, 9 साल का साथ और फिर मौत... कानपुर के मनीष की लव स्टोरी का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने उजाड़ दिया परिवार?
Kanpur Manish Gupta News: कानपुर के फीलखाना में 9 साल पुराने प्यार का खौफनाक अंत हो गया. सोशल मीडिया पर जम्मू के एक युवक से बढ़ी नजदीकियों के बाद पत्नी निहारिका ने पति मनीष गुप्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद मनीष की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

कानपुर में पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या
Kanpur Manish Gupta Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादीशुदा महिला के कथित बॉयफ्रेंड ने 9 साल पुराने हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. मामला फीलखाना थाना क्षेत्र के बालाजी धाम का है. दरअसल, यहां रहने वाले 45 वर्षीय मनीष गुप्ता की उनकी ही पत्नी निहारिका कश्यप ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल मनीष ने हैलेट अस्पताल में 11 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. इस ममाले में पत्नी निहारिका और उसके कथित बॉयफ्रेंड का हाथ सामने आया था. ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.