'शादी के बाद सिर्फ 1 बार संबंध बनाया'...फिर पति करने लगा ऐसी डिमांड, कानपुर में पत्नी ने लगाया हैरान करने वाला आरोप

कानपुर में एक शादीशुदा महिला की जिंदगी उस वक्त बदल गई, जब उसे पति की एक छुपी मेडिकल फाइल मिली. शादी के बाद पति का दूरी बनाना, सास का बीच में सोना और फिर किडनी की मांग. इस पूरे मामले ने चौंका दिया. अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Kanpur news
Kanpur news
google news

Kanpur news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादी के कई महीनों तक उसके पति ने उससे कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए और हमेशा उससे दूरी बनाकर रखी. महिला के मुताबिक, जब भी वो इस बारे में बात करने की कोशिश करती थी तो पति अलग अलग बहाने बनाता था. इतना ही नहीं वो रात में बेड पर दूरी बनाने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपना था. महिला ने बताया कि जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताने की बात कही तो तब पति ने एक बार संबंध बनाया, लेकिन उसके बाद फिर से मना कर दिया.