'ज्यादा उल्टी सीधी चलाओगी तो...', कानपुर में पुलिस की PRV बाइक चलाती हुए गिरी कांस्टेबल की पत्नी का वीडियो वायरल
Kanpur viral video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस विभाग से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कांस्टेबल की पत्नी PRV बाइक चलाते हुए गिरती नजर आ रही है. सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Kanpur viral video
सोशल मीडिया पर आज कल कब क्या वायरल हो जाएं यह किसी को नहीं पता है. कभी यही वायरल वीडियोज लोगों की पहचान बना देते हैं तो कभी इनकी वजह से पोल भी खुल जाती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला ही सामने आया है, जहां एक कांस्टेबल की पत्नी पुलिस की PRV बाइक चला रही है. पुलिस की बाइक चलाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं कांस्टेबल इस मामले में अलग ही कहानी बता रहा है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.