आधी रात में ससुराल वालों पर न्यूड तांत्रिक पूजा का आरोप लगाने वाली महिला का पति आया सामने, फिर कहानी में आया ये नाया मोड़

Kanpur News : कानपुर से सामने आई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर गंभीर उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं अब मामले में महिला के पति का बयान भी सामने आया है. देखें उन्होंने पत्नी के आरोपों पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
google news

Kanpur Tantra Mantra Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने है. यहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि उसे शादी के बाद पूजा के बहाने आधी रात को बुलाया गया और फिर जबरन निर्वस्त्र कर ससुर के सामने तांत्रिक क्रियाएं की गईं. इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. अब पुलिस ने लंबी खींचतान के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस बीच अब मामले में महिला का पति भी सामने आया है. उसने पत्नी के लगाए आरोपो पर अपनी बात रखी है. पति ने पत्नी के आरोपों पर सवाल पूछते हुए कहा कि एआई के जमाने में क्या इस तरह की पूजा होना संभव है.