'मुझे भाई बुला रहे हैं...' कानपुर में 6 महीने के अंदर एक ही परिवार के तीन भाइयों की रहस्यमयी मौत, आखिर क्या है सपने और मौत के बीच का कनेक्शन?

Kanpur Brothers Death Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बाजिदपुर से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महज छह महीने के भीतर तीन सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार का दावा है कि तीनों भाइयों को डरावने सपने आते थे और वे भूत-प्रेत या मानसिक तनाव से जूझ रहे थे.

ADVERTISEMENT

कानपुर में 6 महीने में तीन सगे भाइयों की रहस्यमयी मौत
कानपुर में 6 महीने में तीन सगे भाइयों की रहस्यमयी मौत
Google CTA

Kanpur Brothers Death Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बाजिदपुर इलाके से तीन भाइयों की रहस्यमयी मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. यहां महज छह महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद से बुजुर्ग माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार इस पूरी घटना को भूत-प्रेत और सपनों के खौफ से जोड़कर देख रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.