कानपुर: कभी फीस न भर पाने पर स्कूल से निकाले गए थे उद्देश्य सचान, अब KBC में जीते 12.5 लाख, पैसों को लेकर लिया बड़ा फैसला

Uddeshya Sacha KBC: कानपुर के परसौली में 400 से अधिक गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले उद्देश्य सचान कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच तक पहुंचे. वहां उन्होंने 12.5 लाख रुपये जीते. उद्देश्य ने ऐलान किया कि वह इस पूरी राशि का इस्तेमाल असहाय बच्चों की पढ़ाई और भलाई के लिए करेंगे.

ADVERTISEMENT

केबीसी 16 में कानपुर के उद्देश्य सचान ने जीते 12.5 लाख रुपये!
केबीसी 16 में कानपुर के उद्देश्य सचान ने जीते 12.5 लाख रुपये!
Google CTA

Kanpur Uddeshya Sachan KBC: कानपुर के उद्देश्य सचान ने KBC की हॉट सीट पर पहुंचकर 12.5 लाख रुपये जीत लिए. अमिताभ बच्चन के सामने अपने ज्ञान का दम दिखाने वाले उद्देश्य की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि कभी आर्थिक तंगी के चलते उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. आज वही उद्देश्य 400 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे हैं. लेकिन KBC में जीती इस रकम को लेकर उद्देश्य ने जो फैसला लिया, उसने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी.