बिजनेसमैन विनीत मिनोचा मर्डर में पकड़ा गया आरोपी निकला पुराना नौकर, 'मास्टरमाइंड' का नाम सुन पांवों तले खिसकी जमीन

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने जो कहानी बताई है चौंकाने वाली है. आरोप है कि 6 लाख की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची गई है. पढ़ें हत्यकांड के पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को किसने मारा ?
Google CTA

कानपुर में चर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच वहां पहुंच गई जहां तक न पहुंचने के लिए इमोशनल स्वांग रचे गए थे. रोना-धोना और इमोशनल बातों से आगे जब पुलिस जांच के साथ बढ़ी तो ये हत्या महज लूट की वरदात से आगे साजिश में बदल गई. एक ऐसी साजिश जिसमें सबकुछ पहले से तय था. हर तैयारी पुख्ता थी. बस एक गलती हो गई नहीं तो इसे नेचुरल डेथ का एंगल देकर हमेशा-हमेशा के लिए केस को खत्म कर देने का षड्यंत्र शायद सफल हो जाता.