'पकड़े जाओ तो मेरा नहीं, सुब्रत का नाम लेना...' करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ी साजिश का खुलासा ?
कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. साजिश के तहत आरोपियों को सुब्रत का नाम लेने की हिदायत दी गई थी. कॉल डिटेल और डिलीटेड चैट की फॉरेंसिक जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

विनीत मिनोचा हत्याकांड में डिलीटेड चैट वाली बात सामने आई.
कानपुर के बहुचर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू और बेटे के आरोपी के साथ कॉल और चैट्स में बड़ी साजिश की भनक लगी है. साजिश से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं. डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी ने UP तक को बताया- अरोपी से पूछताछ में पता चला है कि हत्याकांड की साजिश पहले से ही रची जा रही थी. पहले हत्याकांड को हादसे का रूप देने की योजना बनी. कानपुर जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में ये संभव नहीं हो पाने के कारण इसे नेचुरल डेथ का एंगल देने पर बात बनी. हालांकि हालात कुछ ऐसे बने कि आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों को मुछभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.
