'पापा अय्याश थे, 400 रुपये देते थे...' फेमस बिजनेसमैन विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत ने कबूला पिता की हत्या का जुर्म, पत्नी को फंसाने की रची थी साजिश
कानपुर के चर्चित विनीत मिनोचा मर्डर केस में आरोपी बेटे सुब्रत ने 40 लाख रुपये के कर्ज और संपत्ति के डर से पिता की हत्या करवाने का जुर्म कबूल कर लिया है. इस खुलासे के साथ ही पुलिस शुरुआत में आरोपी बनाई गई बेकसूर बहू शालू को केस से क्लीन चिट देकर रिहा करने की तैयारी कर रही है.
ADVERTISEMENT

Vineet Manocha
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस रिमांड के दौरान हुई सख्त पूछताछ में विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी सुब्रत ने माना कि उसने ही नौकर विशाल के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी.
