Kanpur Vinit Minocha Murder Case: विनीत मिनोज हत्याकांड में 21 दिनों में दंपति के 330 कॉल और CCTV से जुड़े नए एंगल आए सामने
Kanpur Drug Dealer Vinit Minocha Murder Case : कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए सवाल सामने आ रहे हैं. पुलिस को बेटे, बहू और पूर्व नौकर के बीच बातचीत की बड़ी संख्या में कॉल डिटेल मिली है. CCTV को लेकर भी जांच में अहम बातें सामने आई हैं, जिससे केस की गुत्थी और उलझ गई है.
ADVERTISEMENT

विनीत मिनोज हत्याकांड में नए एंगल आए सामने
Kanpur Drug Dealer Vinit Minocha Murder Case : कानपुर के कल्याणपुर इलाके में स्थित रतन आर्बिट पोस्ट सोसाइटी में उदासी और खौफ का माहौल है. शहर के जाने-माने दवा व्यापारी विनीत मिनोजा (63) की हत्या के बाद पुलिस की आवाजाही जारी है. विनीत मिनोजा के मर्डर मामले में पुलिस घर की बहू शालू (36) को गिरफ्तार कर चुकी है. मामले में कई अपडेट सामने आए हैं. पुलिस के हाथ हत्या के आरोपी विशाल (30), मृतक विनीत के बेटे सुब्रत और बहू शालू के बीच बातचीत के 330 कॉल का सबूत मिला है. इसमें विशाल और सुब्रत के बीच महज 21 दिनों में 300 कॉल हैं और विशाल और शालू के बीच 30 कॉल हैं. CCTV को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है.
