'उसने बैड टच...' ठाकुर हूं...उलझना मत कहकर वायरल हुई बैंककर्मी आस्था सिंह ने बताई ई-रिक्शा वाली आपबीती

ठाकुर हूं...मुझसे उलझना मत कहकर वायरल होने वाली आस्था सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में उनका चेहरा तो नहीं दिख रहा है पर चिल्लाती लड़की की आवाज है और एक शख्स तेज से भागते हुए दिख रहा है. आस्था सिंह ने एक दूसरा वीडियो शेयर कर पूरा मामला साझा किया है. कानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
आस्था सिंह ने बताई आपबीती.
google news

'ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत' वाले बयान से सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी मचाने वाली कानपुर की बैंककर्मी आस्था सिंह (Thakur Astha Singh) एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह उनका एक नया वीडियो है, जिसमें उन्होंने ई-रिक्शा में अपने साथ 'बैड टच' (Bad Touch) यानी छेड़खानी होने का एक गंभीर दावा किया है. आस्था ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक-टू-बैक दो वीडियो शेयर कर आपबीती सुनाई है और उस शख्स की एक छोटी सी क्लिप भी जारी की है.