हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही महिला को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा, फिर अस्पताल में जुड़वा बेटों को दिया जन्म, SSP ने किया नामकरण

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद भावुक और सुखद तस्वीर सामने आई है. दिल्ली की रहने वाली एक शिवभक्त महिला नेहा भोली कांवड़ यात्रा पर निकली थीं. इसी दौरान मुज़फ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया. इस खबर के सामने आते ही अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल बन गया.

ADVERTISEMENT

हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही महिला ने रास्ते में जुड़वा बेटों को दिया जन्म
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही महिला ने रास्ते में जुड़वा बेटों को दिया जन्म
Google CTA

Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान एक भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है. दरअसल, हरिद्वार से जल लेकर लौट रही एक महिला कांवड़िए ने मुज़फ्फरनगर के अस्पताल में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों का नामकरण किया गया.