'पापा ये लोग मुझे मार देंगे'…ये कहते हुए करिश्मा ने पिता को लगाया कॉल, फिर 3 घंटे बाद परिजनों में मची चीख पुकार, जानें क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के ओरछा की 26 वर्षीय करिश्मा की शादी झांसी में हुई थी, लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी. मौत से पहले पिता को किए आखिरी कॉल में उसने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन तीन घंटे बाद उसका शव फंदे पर मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो गए.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के की करिश्मा का शादी झांसी के रामजी यादव के साथ हुई. शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद होने लगा. परिजनों के अनुसार, दामाद रामजी यादव ने करिश्मा का जीवन नर्क बना दिया था. उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने दिए जाते थे. इसके बाद फिर एक दिना अचानक घर करिश्मा का फोन आता है. वो घबराई हुई होती है, लेकिन इसके 3 घंटे के बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिलती है.