कौशांबी: ड्यूटी के दौरान हुई 26 साल की कांस्टेबल प्रियंका यादव की मौत, महिला थाने के अंदर आखिर क्या हुआ?

Constable Priyanka Yadav Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित मंझनपुर महिला थाने में तैनात 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की सरकारी इंसास राइफल से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गाजीपुर की रहने वाली प्रियंका 2025 बैच की सिपाही थीं. पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

कौशांबी में महिला कांस्टेबल की थाने के अंदर मौत
कौशांबी में महिला कांस्टेबल की थाने के अंदर मौत
Google CTA

Kaushambi Priyanka Yadav Constable Death Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मंझनपुर स्थित महिला थाने में तैनात 26 साल की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के वक्त प्रियंका थाने के पहरे की ड्यूटी पर तैनात थीं, तभी अचानक उनकी सरकारी इंसास राइफल से गोली चल गई. गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में प्रियंका को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.