कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पुलिस का बड़ा एक्शन! मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दो सिपाही भी किए सस्पेंड
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 31 अगस्त को हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन और लाइन हाजिर की कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे पर बड़ा एक्शन
Kaushambi Firecracker Factory Blast News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.11 लोगों की जान लेने वाले इस दर्दनाक हादसे के मुख्य आरोपी नौशाद अली को पुलिस ने तड़के हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन और लाइन हाजिर की विभागीय कार्रवाई की गई है.
