UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का मदरसों को लेकर विवादित बयान, विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना
Keshav Prasad Maurya Madarsa Statement: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए बयान से राज्य की राजनीति गर्मा गई है. उन्होंने मदरसों को आतंकवादियों को पैदा करने की अघोषित फैक्ट्री बताया है. इस बयान के बाद कांग्रेस, सपा और एआईएमआईएम के नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

मदरसों को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम का विवादित बयान (File Photo)
UP Deputy CM Madarsa Statement Controversy: उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में मदरसों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. अब विपक्षी दल उनके बयान को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े एक अहम संशोधन प्रस्ताव पर कदम आगे बढ़ा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज होने वाली कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के मदरसों में केवल 12वीं तक ही पढ़ाई हो सकेगी और डिग्री कोर्स पूरी तरह से बंद किए जाएंगे.
