'तुमसे शादी करूंगा...', बोलकर लखनऊ में नर्सिंग छात्रा संग शारीरिक संबंध बनाता रहा बरेली का डॉ. आदिल! बाद में पलटा, केस दर्ज

KGMU News: लखनऊ के KGMU में इंटर्न डॉक्टर पर नर्सिंग छात्रा ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

KGMU News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा ने KGMU में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए.