Khan Sir Controversy: खान सर का गिरफ्तार गार्ड निकला यूपी का, गांव वालों ने खोले कई बड़े राज, रो-रोकर मां का बुरा हाल
पटना के कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर पर एफआईआर के बाद उनके यूपी निवासी सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. प्रदीप की गिरफ्तारी से उसके पैतृक गांव मैनपुरी में सन्नाटा पसरा है, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बेकसूर बताते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy
बिहार की राजधानी पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच उपजा विवाद अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है. खान सर (Khan Sir) की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जहां एक तरफ पुलिस ने फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है, वहीं उनके दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए गार्ड्स में से एक प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का रहने वाला है.