Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की तारीख फाइनल, इस दिन लेंगे सात फेरे, अलग-अलग शहरों में होंगे शादी और रिसेप्शन
Kuldeep Yadav Shaadi : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह 14 मार्च 2026 को लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. मसूरी की हसीन वादियों में होने वाली इस शादी और लखनऊ में होने वाले भव्य रिसेप्शन की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Kuldeep Yadav Wedding
Kuldeep Yadav marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और T-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम में रहे कुलदीप यादव जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं. मिली जानकारी के अुनसार कुलदीप यादव इस महीने शादी करने वाले वाले हैं. इसके के लिए उनके जोरों से तैयारी चल रही है. दोस्तों और रिस्तेदारों के शादी के इनविटेशन कार्ड बांटे जा रहे हैं. इसी के तहत कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने बीते 8 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड दिया. माना जा रहा है कि शादी और रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.आपको बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई बीते साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी, लेकिन इसके आगे बढ़ा दिया गया था.