ट्रेन के कोच में बॉक्स में किस लड़की के शव के टुकड़े थे...पता चल गया, सामने आई हैरान करने वाली ये कहानी
लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच में मिले लड़की के शव के टुकड़ों वाले मामले का खुलासा हो गया है. कुशीनगर की लड़की की हत्या उसके पिता ने ऑनर किलिंग में की थी. आरोपी पिता बिग्गन अंसारी गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

बॉक्स में किसकी लाश...हो गया खुलासा.
लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रेन के S-1 कोच में एक टीन के बॉक्स मिला. इसमें एक लड़की के शव के टुकड़े थे पर सिर गायब था. इस बॉक्स के मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. उस लड़की का पता चल गया है जिसका शव बॉक्स में टुकड़ों में बंटा था. मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान 15 वर्षीय शब्बा के रूप में हुई है. ये कुशीनगर की रहने वाली है.