'मेरी पत्नी बीमार है...' कुशीनगर में स्कूल मालिक पर महिला टीचर से गलत मांग करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में महिला शिक्षिका से कथित अभद्रता का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. शिक्षिका की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालक दिनेश राय को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Kushinagar
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक पर महिला टीचर के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. मामला जिले के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.
