लखीमपुर सड़क हादसा: मजदूरी कर लौट रहे थे लोग तभी मैजिक और ट्रक की हो गई आमने-सामने टक्कर, देखें पुलिस ने क्या बताया
Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी टाटा मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं.
ADVERTISEMENT

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा
Lakhimpur Kheri Truck Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां लखीमपुर बहराइच नेशनल हाईवे 730 एक टाटा मैजिक और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई. ये इतनी भिडंत इतनी जोरदार थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए. घटना सुबह के वक्त हुआ. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर 9 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. इस खौफनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है.