Lalitpur VidhanSabha 2027: क्या ललितपुर में कुशवाहा साध पाएंगे अखिलेश यादव?

Lalitpur VidhanSabha 2027: ललितपुर सदर सीट पर जीत का फैसला कुशवाहा और लोधी वोट तय करते हैं. बीएसपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनौतियों के बीच, बीजेपी विधायक राम रतन कुशवाहा विकास कार्यों और जातीय समीकरण के दम पर फिर से जीत का दावा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Google CTA

Lalitpur Assembly Seat 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. बुंदेलखंड की सियासत का केंद्र मानी जाने वाली ललितपुर सदर सीट (Lalitpur Assembly Seat) इन दिनों खासी चर्चा में है. यह एक ऐसी सीट है, जहां लोधी और कुशवाहा जातीय समीकरण तय करते हैं कि विधायक कौन बनेगा. जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) यहां अपनी पहली जीत का रास्ता तलाश रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार दो बार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.