UP: बॉयफ्रेंड के साथ भाग रही थी बहू... सास ने 22 KM तक किया पीछा फिर पकड़कर प्रेमी पर बरसाईं ताबड़तोड़ चप्पलें, देखें वीडियाे
Lalitpur Viral News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी संग पकड़ लिया. बस स्टैंड पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया. सास का गुस्सा ऐसा फूटा कि बीच सड़क चप्पलों की बारिश शुरू हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ADVERTISEMENT

प्रेमी संग भाग रही बहू की सास ने की जमकर धुनाई
Lalitpur Husband Wife Viral Video: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बीच सड़क पर एक हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहाह है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद बाद पति और उसके साथ आए लोगों ने सड़क पर खूब हंगामा किया. बहसबाजी के बाद मामला सीधे हाथापाई जा पहुंचा. पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी और उसके प्रेमी की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी. इस दौरान मारपीट और हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.