7 हत्याएं, 1.25 लाख का इनाम...कौन है बिहार का लालन सिंह उर्फ लल्लन, जिसे UP पुलिस ने एनकाउंटर किया ढेर, क्राइम हिस्ट्री जान चौंक जाएंगे

Lallan Singh Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 1.25 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी लालन सिंह ढेर हो गया. 7 हत्याओं और दरोगा की पिस्टल लूटने जैसी संगीन वारदातों में वांछित इस बदमाश पर वाराणसी और चंदौली पुलिस का इनाम था. मुठभेड़ के दौरान इसका एक साथी मौके से फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

1.25 लाख का इनामी लालन सिंह सहारनपुर में ढेर
1.25 लाख का इनामी लालन सिंह सहारनपुर में ढेर
Google CTA

Gangster Lallan Singh Encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देर रात यूपी ने पुलिस ने एक 1.25 लाख रुपये के इनामी अपराधी लालन सिंह उर्फ लल्लन को एनकाउंटर में मार गिराया. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 21 और 22 जून 2026 की रात को सरसावा नकुड़ मार्ग पर आमना-सामना हुआ. इस दौरान मौके पर मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. इस गोलीबारी के दौरान अपराधी लालन सिंह को गोली लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.