लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर हंगामा, 2 हजार छात्रों के प्रदर्शन और कैंपस में तोड़फोड़ के पीछे क्या है पूरा मामला?
जालंधर की LPU में सोशल मीडिया पर छात्रा के कथित रेप और आत्महत्या की खबर वायरल होने के बाद करीब 2 हजार छात्रों ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने कहा कि घटना की पुष्टि करने वाला कोई सबूत या शिकायत नहीं मिली है. प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और हाईवे घेरने की घटना हुई.
ADVERTISEMENT

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. सोशल मीडिया पर एक छात्रा के कथित रेप और इसके बाद आत्महत्या करने की खबरें सामने आने के बाद करीब 2 हजार छात्र विरोध प्रदर्शन के लिए कैंपस में जुट गए. देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं.
