लखनऊ: साक्षी सिंह से लव मैरिज की दामाद विष्णु यादव को मिली खौफनाक सजा, ससुर और सालियों ने मिलकर ले ली जान

Lucknow Murder Case: लखनऊ के आशियाना इलाके में प्रेम विवाह करने वाले विष्णु यादव की ससुराल में बेरहमी से हत्या कर दी गई. साक्षी सिंह के पिता और बहनों पर चारपाई के पाए से हमला कर जान लेने का आरोप लगा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Lucknow Murder Case
Lucknow Murder Case
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को अपनी पसंद की लड़की से शादी करना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. 4 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले विष्णु यादव जब पहली बार अपनी ससुराल पहुंचे, तो वहां उनका स्वागत सत्कार से नहीं बल्कि मौत के तांडव से हुआ. आरोप है कि ससुर और सालियों ने मिलकर विष्णु की बेरहमी से हत्या कर दी.