भांजे के प्यार में पागल हुई मामी… सास बन रही थी बाधा तो बहू ने रोटी खिलाकर ऐसे कर दी हत्या
लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू ने अपने भांजे के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी. अवैध संबंधों का विरोध करने पर सास को पहले जहर देने की कोशिश की गई, फिर रोटी में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में बहू ने की सास की हत्या
Lucknow saas murder case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहू पर भांजे के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या का आरोप लगा. इस हत्याकांड की वजह बहू और उसके सगे भांजे के बीच पनप रहे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सास को उनके इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी. ऐसे में उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. ऐसे में दोनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. इस बीच अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है.