'दोस्त ही निकला आस्तीन का सांप', लखनऊ में 2250 रुपये के लिए दोस्त को यूं तड़पाकर मारा, सन्न कर देने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बिजनौर पुलिस ने राजा हत्याकांड का खुलासा किया है. आरोपी बिरजू ने ₹2250 के लालच में अपने बेसुध दोस्त को बिजली के तार और कूलर से करंट देकर मार डाला. कत्ल को हादसा दिखाने के लिए लाश फेंक दी.

ADVERTISEMENT

lucknow
lucknow
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र से दोस्ती और भरोसे को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां महज 2,250 रुपये के लालच में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले अपने दोस्त को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में बेसुध हो गया तो उसे बिजली के तार व लोहे के कूलर से करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. कत्ल को हादसा साबित करने के लिए शातिर आरोपी ने शव को पड़ोसी के मकान के बाहर फेंक दिया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी का यह पैंतरा काम न आ सका और वह सलाखों के पीछे पहुँच गया.