Shiv Sharma Death Case: श्रद्धा के फ्लैट से दवाएं, बड़े-बड़े लोगों से संपर्क के दावे... शिवा शर्मा की मौत के मामले ने उलझाया?

Shiv Sharma Death Case: लखनऊ के हजरतगंज स्थित पॉश अपार्टमेंट में 28 वर्षीय करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत से सनसनी फैल गई है. मां ने गर्लफ्रेंड पर धक्का देकर हत्या और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझा
शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझा
Google CTA

Shiv Sharma Death Case: लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई इस मौत को लेकर उनकी मां ने बेटे की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मां का दावा है कि शिव को ब्लैकमेल किया जाता था और दोबारा जेल भेजने की धमकी दी जाती थी. शव पर चोटों के निशान, फ्लैट से सेक्स वर्धक दवाएं, टॉयज और दोनों के बीच हुई चैट्स ने मामले को और उलझा दिया है.