इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर कैब ड्राइविंग... कौन हैं अंकित कुमार, रैपिडो 99 साल 11 महीने के लिए जिनका अकाउंट किया सस्पेंड, जानें पूरी कहानी
Lucknow Rapido Cab Driver Controversy: लखनऊ में एक कैब यात्रा के दौरान जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर रैपिडो ने ड्राइवर अंकित कुमार का अकाउंट 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया. इस फैसले के विरोध में बसपा नेता आकाश आनंद ड्राइवर के समर्थन में उतर आए हैं और सोशल मीडिया पर #BoycottRapido ट्रेंड कर रहा है.
ADVERTISEMENT

कैब ड्राइवर अंकित कुमार के समर्थन में उतरे बसपा नेता आकाश आनंद
Lucknow Rapido Driver Suspended: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कैब ड्राइवर और यात्रियों के बीच हुई बहस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कैब में बैठे यात्रियों द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने का विरोध करने पर रैपिडो कंपनी के कैब ड्राइवर अंकित कुमार का अकाउंट 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कैब ड्राइवर के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने रैपिडो कंपनी की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
