महंगे शौक, लाखों फॉलोअर्स और लग्जरी लाइफस्टाइल...शिवा शर्मा की मौत के बाद चर्चा में आई उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे कौन?
Shraddha Dubey News: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक 27 वर्षीय कैफे मालिक की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच का रुख अब मृतक की लिविंग पार्टनर और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरफ घूम चुका है.
ADVERTISEMENT

कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के बाद चर्चा में आईं श्रद्धा दुबे
Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक 27 साल के कैफे मालिक की शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. इस मामले में पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और जांच की सुई मृतक की लिविंग पार्टनर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर घूम रही है. वही मृतक का परिवार भी श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगा रहें हैं. अब शिवा की संदिग्ध मौत के बाद मामले में श्रद्धा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे शिवा की मौत का मामला और भी ज्यादा रहस्यमयी होता जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं श्रद्धा दुबे और उनके बारे में क्या क्या पता चाल.
