दिल तोड़ने से पहले होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया, 8 साल तक लखनऊ का अली अमन बताकर खेलता रहा गंदा खेल, ऐसे खुली सच्चाई
लखनऊ में अली शेख नामक युवक ने 'अमन' बनकर एक युवती को 8 साल तक प्रेम जाल में फंसाए रखा और शादी का झांसा देकर शोषण किया. असलियत सामने आने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
ADVERTISEMENT

lucknow
लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और कई वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा. जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया.