Divya Mishra Murder Case: 'वो तो बहुत डरपोक था'...मानस के मामा अवधेश बाजपेई ने किए बड़े खुलासे, दिव्या को लेकर कही ये बात
लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक मानस बाजपेई को लेकर उसके मामा अवधेश और अमोल बाजपेई ने बड़ा खुलासा किया. जानें मानस, दिव्या और परिवार के रिश्तों की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

मानस के मामा ने बताई कई बातें.
लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड (तिहरे हत्याकांड) में मृतका दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा के बाद अब मानस के मामा अवधेश बाजपेई और अमोल बाजपेई का भी रिएक्शन आ गया है. मानस के दोनों मामा ने बताया कि वो तो काफी डरपोक था. वो अंधेरे में सुनसान गली में भी जाने से डरता था. फिर उसने ऐसे कैसे कर दिया ? मानस के पास हथियार कैसे आए ? उसकी तो किसी के साथ गलत संगत भी नहीं थी. वो नशे का भी आदी नहीं था. दिव्या भी कई बार हंसती थी और कहती थी कि देखो मामा इतने बड़े हो गए हैं और अभी डरते हैं. उसने इतना सब कैसे कर दिया ये हैरान करने वाली बात है.
