पड़ोस की बिल्डिंग से दीवार में किए 4 छेद, तब जाकर बचीं कई जानें... लखनऊ अग्निकांड में फायर टीम ने ऐसे किया लोगों को रेस्क्यू, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Lucknow Fire News: लखनऊ अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हादसे के वक्त फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन बिल्डिंग में केवल एक एंट्री-एग्जिट पॉइंट होने और धुएं से रास्ता बंद होने के कारण रेस्क्यू बेहद मुश्किल हो गया. आखिरकार दमकल कर्मियों को पड़ोसी की छत से दीवार तोड़कर लोगों तक पहुंचना पड़ा.

ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड में पड़ोस की दीवार तोड़कर बनाए चार छेद
लखनऊ अग्निकांड में पड़ोस की दीवार तोड़कर बनाए चार छेद
google news

Lucknow Fire Accident: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. इस पूरे मामले में अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सरकार ने मामले की जांच के लिए IAS अमृत अभिजात और IPS प्रवीण कुमार की एक SIT गठित की है. वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भी मामलेद की जांच कर रहा है. इस बीच घटनास्थल पर मौजूद हमारे सहयोगी रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से इस हादसे से जुड़ी बेहद हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई हैं.