'15 बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके थे...' KGMU में ट्रामा सेंटर के CMS डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने बताया अस्पताल पहुंचते ही क्या दिखा
लखनऊ के भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. हादसे में 15 छात्रों की मौत के बाद मातम पसरा है. इस बीच KGMU ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने अस्पताल पहुंचे घायलों और मृतकों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्होंने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया.
ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड के बाद डॉक्टर प्रेम राज सिंह का बयान आया सामने
लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्रों के मौत की बात सामने आई है. मारने वाले में 12 पुरुष 3 महिलाएं बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं इस बीच अब लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के प्रेम राज सिंह का मामले में बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में कई अहम जानकारियां दी है.