6 FIR, बिल्डिंग का मालिक समेत 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड... लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतों के बाद अब तक क्या क्या हुआ एक्शन
Lucknow Building Fire: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. मामले में 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 4 अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है. अब जांच रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire News
Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. इस भयानक हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. अब मामले में जांच और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. पुलिस ने करवाई करते हुए इस मामले में अब तक 6 FIR दर्ज की हैं. थाना अलीगंज में 22 जून को दर्ज मुकदमे में BNS की अलग अलग धाराओं और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत 6 नामजद आरोपियों और अन्य जिम्मेदारों पर केस दर्ज किया गया है. वहीं 4 अधिकारियों को अब तक सस्पेंड किया जा चुका है.