लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत... पीएम मोदी ने किया मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान

Lucknow Agnikand News: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर दिया है. हादसे में 15 युवाओं की मौत की खबर से इलाके में मातम पसरा है. घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना दौरा बीच में छोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक मंजर
लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक मंजर
google news

Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच थी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है. वहीं इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.