दिव्यांग पिता, बहन की शादी और इकलौता कमाने वाला... लखनऊ अग्निकांड में चली गई अब्दुल की जान, कहानी सुनकर आंखें नम हो जाएंगी
Lucknow Fire Victim Story: लखनऊ के भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 लोगों में शामिल अब्दुल रहमान की कहानी हर किसी को भावुक कर रही है. दिव्यांग पिता, मां और बहन की जिम्मेदारी उठाने वाला यह युवा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. अब उसकी मौत के बाद पूरा परिवार गहरे संकट और सदमे में है.
ADVERTISEMENT

अब्दुल रहमान की मौत से बुझ गया घर का इकलौता सहारा
Lucknow Agnikand Abdul Rahman Story: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को कभी न भूल पाने वाला दर्द दे दिया है. इस हादसे में अब तक 15 लोग जान गंवा चुके हैं. सोमवार को हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अब धीरे धीरे इस हादसे में जान गंवाने वाले की कहानियां सामने आने लगी हैं. इन्हीं में एक अब्दुल रहमान भी शामिल थे.अब्दुल रहमान की मौत ने उनके पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. आपको बता दें कि अब्दुल अपने परिवार के इकलौते सहारा थे. वे एनीमेशन का कोर्स पूरा करने के बाद पिछले चार साल से उसी संस्थान में काम कर रहे थे.