'पापा मुझे बचा लो...' बेटे शाहजान की आखिरी पुकार सुन 10 मिनट में पहुंचे पिता, फिर भी नहीं बची जान, लखनऊ अग्निकांड की दर्दनाक कहानी

Lucknow fire incident: लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के दो परिवारों की दुनिया उजड़ गई. मौत से पहले मोहम्मद शाहजान ने अपने पिता को फोन कर सिर्फ इतना कहा था, 'पापा मुझे बचा लो.' पिता दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वहीं ग्राफिक्स डिजाइनर अम्मार की मौत ने भी पूरे परिवार को तोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में बाराबंकी के दो युवकों की मौत
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में बाराबंकी के दो युवकों की मौत।
Google CTA

Lucknow Fire Victims Story: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण आग्निकांड ने कई हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भूलने वाला गम दे दिया है. इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में बाराबंकी जिले के दो युवकों मोहम्मद शाहजान और मोहम्मद अम्मार की भी जान चली गई है. देर रात जैसे ही दोनों युवकों के शव उनके पैतृक घर पहुंचे पूरे इलाके में कोहराम मच गया. अब बाराबंकी के दोनों परिवारों में मातम पसरा है. इकलौते बेटे शाहजान को खोने के बाद मां सदमे में है और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.