पहले सुनाई हनुमान चालीसा...फिर किया प्रेम करने का ढोंग, अब लखनऊ का राशिद लड़की पर बना रहा इस्लाम कबूल करने का दबाव
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली युवती ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने युवक पर पहले दोस्ती करने और फिर धर्म बदलने का दबाव डालने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक फोटो.
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 20 साल की लड़की ने एक मुस्लिम लड़के पर प्यार के बहाने से जबरन धर्म बदलने का आरोप लगाया है. आरोपी लड़का उसी के गांव का बताया जा रहा है. लड़की का दावा है इसकी शुरुआत लड़के ने दोस्ती से की.