शरीर पर लिपस्टिक और अंडरवियर में शव... अब लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा को लेकर पता चली 50 हजार के इनाम की पुरानी कहानी, उलझा मौत का मामला?
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ में 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. परिजनों ने उसकी कथित लिव-इन पार्टनर और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिवा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी चर्चा में है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार को शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. यह हादसा बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुआ. 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की डेड बॉडी अर्धनग्न अवस्था में मिली थी. उनहोने शरीर पर केवल अंडरवियर पहना हुआ था. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में मृतक के परिजन उनकी कथित लिव-इन पार्टनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच शिवा शर्मा को लेकर भी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, शिवा कभी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रह चुका था और जेल भी जा चुका था. दावा किया जा रहा है कि उसके इसी अतीत के आधार पर श्रद्धा दुबे उसे ब्लैकमेल करती थी. परिजानों का आरोप है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है, यह एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने इस मामले में सीधे तौर पर शिवा की गर्लफ्रेंड, उसकी बहन और अन्य करीबियों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.
