कैफे संचालक की संदिग्ध मौत, मृतक शिवा की मां ने इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल गर्लफ्रेंड पर बंधक बनाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला ?

ADVERTISEMENT

Lucknow crime news, shiva sharma death, shradhha dubey
शिवा की मौत के बाद परिजनों ने गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप. (आरोपी की तस्वीर उसके इंस्टा पेज से)
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कैफे संचलक की मौत ने उसके परिवार और पड़ोसियों को झकझोर कर रख दिया है. 27 साल के शिवा की मौत के बाद परिजन इस पूरे मामले में बड़े झोल की तरफ इशारा कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ये अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से मौत नहीं बल्कि हत्या है. हत्या से पहले मृतक शिवा के साथ आरोपियों ने बंधक बनाकर बर्बरता की है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.