कौन थे धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिनकी हत्या के बाद फॉर्च्यूनर समेत नहर में फेंकी लाश? अब जांच में सामने आया उन्नाव का ये विवाद
Lucknow Dhirendra Pratap Singh Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपियों ने उनके शव को फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत दुबगा इलाके की एक सुनसान नहर में फेंक दिया. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने ड्राइवर समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबगा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उनकी लाश को फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत एक सुनसान जगह पर नहर में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अब इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.
