Lucknow Crime: शहर में दिनदहाड़े ICICI बैंक की महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या, पति मानस पर आरोप. आरोपी ने बहन को भी गोली मारी. पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या.
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गोलीकांड ने फिर शहर के अमन-चैन को हिलाकर रख दिया है. गुरुवार को दिनदहाड़े ICICI बैंक की महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि दिव्या का पति है जो वारदात के बाद से ही फरार है. हालांकि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.