थाने के बाहर पुलिस पर भड़की लड़की का वीडियो वायरल, सामने आई प्रेम जाल और धर्म परिवर्तन की कहानी, राजू निकला नफीस खान!
Lucknow love jihad case: लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नफीस खान ने खुद को राजू बताकर पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पीड़िता के परिवार के विरोध के बाद मामला थाने तक पहुंचा और देर रात परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Lucknow love jihad case
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक जिसका असली नाम नफीस खान है, उस पर आरोप है कि उसने खुद को राजू बताया और एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. लेकिन जैसे ही लड़की को सब समझ में आया उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पूरे इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता की बहन थाने को सस्पेंड कराने और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी.